अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता।आलू पे इतनो मद्दा, सौ रुपयो बिक रयो कट्टा...आलू ने ले लई मेरी जान, मंडी में रोवे किसान.. कुछ इस तरह के पैरोडी गीतों के साथ वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रही हैं। आलू के गिरे भाव ने किसान के होश उड़ा दिए हैं। जो बैग पहले 600 रुपये का था अब 450 रुपये का हो गया है। ऐसे में किसान अपना सिर पकड़ रहे हैं। साथ ही इस बार 90 प्रतिशत आलू उत्पादन में भी गिरावट की बात कही जा रही है। अलीगढ़ में आलू का क्षेत्रफल 31500 हेक्टयेर है। करीब 30 हजार किसान आलू का उत्पादन करते हैं। इस बार मंडी में आलू का भाव गिरा हुआ है। इसके चलते किसान बेहद परेशान हैं। कई किसानों की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इस गिरते हुए भाव को अपना नया कंटेंट बना रहे हैं। इसका सीधा लाभ बिचौलिए उठ...