मधुबनी, फरवरी 26 -- लखनौर, निज प्रतिनिधि। लखनौर थाना पुलिस ने गुरुवार को सोशल मीडिया साइट पर अवैध हथियार के साथ फोटो डालने वाले 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी उसके घर से हुई है। धराया व्यक्ति लखनौर थाना की तमुरिया पंचायत के बोदई तेघरा टोल वार्ड संख्या 15 का मो मोबारक है। उसने स्वीकार किया है कि वह समाज में दहशत फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर कट्टा के साथ फोटो डालने का काम करता है। पुअनि दिलीप सादा पुलिस बल के साथ उसके घर पर छापेमारी कर युवक को अपने कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि वह होली एवं ईद पर्व के अवसर पर किसी अपराधिक घटना को अंजाम दे सकता था। मो मोबारक पर धारा 126-135 बीएनएसएस के तहत एक मामला पूर्व से भी दर्ज है।पुलिस की सतर्कता से एक और अनहोनी वारदात से क्षेत्र बच गया। प्रभारी थानाध्यक्ष रवि कुमार यादवेन्दु ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.