अयोध्या, जनवरी 8 -- रुदौली,संवाददाता। सोशल मीडिया पर एक विवादित फेसबुक पोस्ट के बाद रुदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सिजेरियन ऑपरेशन बंद हो गए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ.फातिमा हसन रिजवी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और भ्रामक आरोपों से क्षुब्ध होकर उन्होंने ऑपरेशन करने से इनकार करते हुए ओटी पर ताला लगवा दिया है। अधीक्षक का कहना है कि सुरक्षा और सम्मान के बीच इस तरह के दबाव में काम करना संभव नहीं है। उन्होंने इसकी लिखित जानकारी सीएमओ और डीएम को दे दी है। सिजेरियन सेवा ठप होने से गुरुवार को पूरे दिन गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा,मजबूरन उन्हें निजी अस्पतालों की सेवा लेनी पड़ी। मामले पर सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। जिलाधिकारी से वार्ता कर जल्द ही सेवाएं बहाल कराई जाएंगी। -----

हिंदी हिन्दु...