वाराणसी, अप्रैल 4 -- वाराणसी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान समय में युवाओं की सबसे बड़ी ताकत बन गई है। शुक्रवार को नदेसर स्थित एक होटल में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की ओर से इनफ्लुएंसर मीट का शुभारंभ करते हुए उन्होंने यह बात कही। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमें विकास के साथ-साथ प्राचीन काल के गौरव और परंपराओं पर भी गर्व होना चाहिए। सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के माध्यम से हम बाबा विश्वनाथ के धाम में उज्जैन और मध्य प्रदेश के प्राचीन गौरव की झलक दिखा रहे हैं। सम्राट विक्रमादित्य की न्याय प्रियता, वीरता और धर्म परायणता हम सबको प्रेरित और गौरवान्वित करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राचीन गौरव के साथ विकास को नया आयाम दिया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से संवाद के दौरान कहा कि दोनों रा...