लुधियाना, अप्रैल 16 -- मथुरा नाव हादसे में मौत को मात देकर बचीं 55 वर्षीय राजिंदर कौर ने सोशल मीडिया रील को अपने जिंदा बचने का एक बड़ा कारण बताया है। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। एक युवक की तलाश यमुना में हो रही है। राजिंदर कौर ने नाव पटलने के बाद के खौफनाक मंजर को बयां किया है। कहा कि नाव पलटने के बाद जब वह पानी में गिरीं तो उन्होंने सोशल मीडिया पर एक रील में देखे गए सुझावों को अपनाया और खुद को जिंदा रखने में कामयाब रहीं। मौत को इतने करीब से देखने के खौफनाक अनुभव को साझा करते हुए राजिंदर ने कहा कि पानी में गिरने के बाद, मैंने अपना मुंह नहीं खोला और अपनी सांस रोक ली। मैंने अपने दोनों हाथ सीधे किए और पैरों को चलाना शुरू किया। बाद में, नाव से पहुंचे नाविकों ने मेरी मदद की और मुझे बाहर निकाला। मैंने नाविकों को एक अन्य युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.