रुद्रपुर, अप्रैल 15 -- मयंक त्यागी, किच्छा। सोशल मीडिया एकाउंट पर महिला को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोनिका पत्नी धर्मेंद्र निवासी गिधपुरी किच्छा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका सोशल मीडिया पर अकाउंट है। इस पर अज्ञात व्यक्ति गाली-गलौज कर उन्हें और पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...