हमीरपुर, अगस्त 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। दलदली सड़क से निजात को लेकर जेन अलफा का मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुआ हंगामा सोशल मीडिया में छा गया। एक्स से लेकर इंस्टाग्राम, फेसबुक सभी प्लेटफार्मों पर सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलित स्कूली बच्चों के वीडियो वायरल होते रहे। प्रमुख राजनैतिक दलों ने भी इन वीडियो और पूरे घटनाक्रम को लेकर सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने भी एक्स पर बच्चों के प्रदर्शन को सैल्यूट किया। यूपी कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि- हमीरपुर में अपने स्कूल के लिए एक पक्की सड़क की मांग कर रहे मासूम बच्चों के साथ प्रशासन का रवैया बेहद शर्मनाक है। हाथ में तिरंगा लिए बच्चे दलदल और गड्ढों वाले रास्ते से निजात पाने के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे थे। जनता के टैक्स से मोटी तनख्वाह पाने वाले ...