रुद्रपुर, अप्रैल 21 -- सितारगंज। महिला के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तहरीर दी। भाजपा सांस्कृतिक विभाग के जिला संयोजक दया तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि एक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक व्यक्ति ने अशोभनीय और अभद्र टिप्पणी की, जिससे मातृशक्ति के सम्मान को ठेस पहुंची और एक जनप्रतिनिधि की गरिमा भी प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि यह कृत्य सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ और कानूनन दंडनीय है। कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- फर्जी आईडी से छवि बिगाड़ने का आरोप, कांग्रेसियों ने दी तहरीर यह भी पढ़ें- महिला विधायक के खिलाफ टिप्पणी करने वाले को जमानत देने से इनकार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.