बहराइच, मार्च 12 -- बहराइच, संवाददाता। हरदी थाना क्षेत्र की एक युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया के जरिए वायरल करने का मामला सामने आया है। युवती के भाई की तहरीर पर दिल्ली निवासी युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरदी थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती की दिसंबर 2025 में दिल्ली के दशरथपुर मेट्रो स्टेशन के पास रहने वाले ध्रुव शाह से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत के दौरान नजदीकियां बढ़ गईं और इसी दौरान युवक ने युवती के कुछ आपत्तिजनक फोटो हासिल कर लिए।बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले युवती ने युवक से बातचीत बंद कर दी। इससे नाराज होकर आरोपी युवक ने युवती के अश्लील फोटो उसके रिश्तेदारों और अन्य लोगों के मोबाइल पर वायरल कर दिए। इतना ही नहीं, मंगलवार को आरोपी युवक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.