नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए फटकार लगाई। पोस्ट में अभिनेत्री ने आरोपों के आधार पर एक शख्स को छेड़छाड़ करने वाला कहा है। अभिनेत्री के अलावा हाईकोर्ट ने एक पत्रकार व कुछ अन्य प्लेटफॉर्म्स को भी उनके पोस्ट के लिए आड़े हाथों लिया है। न्यायमूर्ति विकास महाजन की पीठ ने कहा कि सोशल मीडिया पर गढ़ी गई कहानियों ने प्राथमिकी की सीमाओं का साफतौर पर उल्लंघन किया है। पीठ ने कहा कि इस तरह की पोस्ट ने न केवल प्राथमिकी में लगे आरोपों को गलत तरीके से पेश किया, बल्कि मामले पर समय से पहले ही अपना फैसला भी सुना दिया। पीठ ने इस सिलसिले में कई पोस्ट पर कड़ी आपत्ति जताई। पीठ ने कहा कि पोस्ट के जरिए मामले के तथ्यों की पुष्टि किए बिना ही एक मुद्दे को सनसनीखेज बनाने की कोशिश की गई है। प्रथम दृष्टय...