हरिद्वार, सितम्बर 13 -- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के उद्यमिता प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित सात दिवसीय सोशल मीडिया प्रतियोगिता 'गेस थिंक विन' में प्रांशु वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। करण ने दूसरा और ऋषभ कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को उद्यमिता प्रकोष्ठ की ओर से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में संकाय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन सोशल मीडिया के माध्यम से एक नई पहेली साझा की गई। प्रतिभागियों को निर्धारित समय में तय प्रारूप के अनुसार पहेली का उत्तर देना था। इसके साथ ही प्रतिदिन सोशल मीडिया पर कहानी साझा करना अनिवार्य किया गया, जिसमें ई-सेल जीकेवी और ई-सेल आईआईटी बॉम्बे का उल्लेख करना था। संयोजक डॉ. लोकेश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता क...