गाज़ियाबाद, दिसम्बर 12 -- गाजियाबाद। इंडियन पैरेंट्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नाम पत्र लिखकर 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को सोशल मीडिया से बैन करने की मांग की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर का गंभीर मुद्दा है। इसके लिए देश में एक सुरक्षित इंटरनेट नीति लागू की जाए, जिसमें सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य आयु-पुष्टि (ऐज वेरिफिकेशन) लागू करना शामिल हो। एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा त्यागी ने कहा कि देश के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक है कि टीनेजर्स को सोशल मीडिया की लत और उससे जुड़े खतरों से बचाया जाए। अंडर-16 बच्चों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से दूर रखना उनके मानसिक स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.