पलामू, फरवरी 26 -- सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा थाना परिसर में होली के मद्देनजर गुरुवार को शांति समिति की बैठक में अफवाह और सोशल मीडिया पर त्योहार के दौरान प्रशासन नजर रखेगी। बीडीओ सह सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने कहा कि होली एकता का पर्व है। सभी लोग एक दूसरे के भावनाओं को समझेंगे। थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने कहा कि प्रशासन से मिले निर्देशों का पालन करें। अफवाह नहीं फैलाने और किसी भी अप्रिय सूचना को तत्काल पुलिस प्रशासन को साझा करने का प्रयास करेंगे। रमजान महीना का भी विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। एएसआई सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि होली से दोनों समुदाय के लोग सीख लेते हैं, आपसी एकता में अनेकता का त्योहार हमें अच्छा मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। एसआई प्रदीप कुमार, संतोष साहू, बसंत महतो, राजीव रंजन आदि बैठक में उपस्थित थे।

हिंदी ह...