कटिहार, फरवरी 20 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुए प्रेम-प्रसंग का मामला थाना क्षेत्र में सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक किशोरी इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग लड़के के संपर्क में आई और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। छह महीने के प्रेम प्रसंग बाद किशोरी घर से भागकर कुरसेला पहुंच गई और दोनों ने शादी रचाने की कोशिश की। इस दौरान किसी ने चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर काल कर मामले की जानकारी दे दी। इसके बाद चाइल्ड हेल्प लाइन की कॉर्डिनेटर भवानी कुमारी ने तत्परता दिखाते हुए कुरसेला पुलिस के साथ विवाह स्थल पर पहुंचकर शादी को रुकवा दिया। इसके बाद दोनों को थाना लाकर पूछताछ की गई। जिसमें दोनों ने इंस्टाग्राम पर प्यार होने की बात बताई। कॉर्डिनेटर ने बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है, इसलिए इस प्रकार के मामलों में सख...