सोशल मीडिया पर हुआ प्यार,मिलने पहुंचे युवक से महिला की करा दी शादी
साहिबगंज, मई 18 -- बरहेट । थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला के साथ मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर सोमवार को शादी करा दी। जानकारी के मुताबिक छह माह पहले महिला के पति का निधन हो गया है। महिला का सोशल मीडिया के माध्यम से हिरणपुर थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ पहले दोस्ती हुई। बातचीत के क्रम में दोस्ती प्यार में बदल गया । बीते 17 मई को युवक महिला से मिलने आया था। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर बरहेट थाना को सौंप दिया । दोनों प्रेमी और प्रेमिका नेबरहेट थाना पुलिस के पास आपस में प्रेम करने और एक दूसरे के साथ जिंदगी गुजारने की सहमती जतायी । यह भी पढ़ें- शादीशुदा महिला का 6 साल से था लव अफेयर, मिलने आए प्रेमी को रिश्तेदारों ने पकड़कर मार डाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.