गया, अप्रैल 9 -- गुरुआ थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में एक व्यक्ति हथियार का प्रदर्शन करते नजर आ रहा था, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उसकी पहचान कर सत्यापन किया। थानाध्यक्ष मनेस कुमार ने बताया कि जांच में युवक की पहचान राशिद अली, पिता स्व. अकबर अली, निवासी सलेपुरा के रूप में हुई। पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान राशिद अली की निशानदेही पर ग्राम पुंडौल से एक अवैध हथियार भी बरामद किया गया।बरामदगी के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.