मधेपुरा, मार्च 7 -- चौसा, निज संवाददाता।‌ पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर शोशल मिडिया पर हथियार लहराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।‌ गिरफ्तार आरोपी खोपड़िया का रहने वाला बताया जा रहा है।‌ पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।‌ थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि लौआलगान पूर्वी पंचायत की खोपड़िया निवासी सुनील सिंह ने को सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।‌ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी हत्या, लूट और रंगदारी के मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष श्री पासवान ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी हथियार लहराने के मामले में गिरफ्तारी के बाद पूर्व के दर्ज मामले में जांच पड़ताल की जाएगी।‌

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...