बदायूं, मार्च 6 -- बदायूं। वजीरगंज क्षेत्र के गांव पंचायत बरखेड़ा निवासी एक युवक का सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए फोटो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। बताया जा रहा है कि युवक ने हथियार के साथ फोटो खिंचाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाने की कोशिश की गई। मामले की जानकारी मिलने पर प्रकरण को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित थाना प्रभारी को संदर्भित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वायरल फोटो की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...