वरिष्ठ संवाददाता, दिसम्बर 31 -- यूपी के गोरखपुर में पिपराइच थाना क्षेत्र स्थित कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज के खेल मैदान में 26 दिसंबर को दिनदहाड़े हुई 11वीं के छात्र सुधीर उर्फ भोला की गोली मारकर की गई हत्या में शामिल नाबालिग समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि सोशल मीडिया पर स्टेटस और उसमें मां की गाली देने को लेकर हत्या की साजिश रची गई थी। पड़ोसी बाल अपचारी ने तमंचा और हिस्ट्रीशीटर पवन राजभार ने पिस्टल उपलब्ध कराई गई थी। घटना में शामिल हिस्ट्रीशीटर समेत दो की तलाश में पुलिस टीम लगी है। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल, एक तमंचा और बाइक बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों में दयानन्द उर्फ छोटू, ऋतिक रोशन उर्फ रोशन, उदय उर्फ किशन कुमार, दीपक तथा एक बाल अपचारी शामिल हैं। तीन मुख्य आरोपी दयानन्द, ऋतिक और उ...