मऊ, मार्च 29 -- मऊ, संवाददाता। सोशल मीडिया पर घोसी लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद राजीव राय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सांसद के निजी सहायक की तहरीर पर शनिवार को शहर कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उधर सांसद के निजी सहायक की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के बाद राजनीति हलचल भी तेज हो गई है। शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में घोसी लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद राजीव राय निजी सहायक प्रभात कुमार राय ने आरोप लगाया है कि इंटरनेट मीडिया पर हलधरपुर थाना क्षेत्र ग्राम गोनईपुर निवासी अनिल कुमार यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद द्वारा आईडी बनाया गया है। उसी आईडी के माध्यम से घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर दुष्प्रचार करते हुए अमर्यादित टिप्पणी की जा रही है। इसी आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.