बक्सर, सितम्बर 22 -- निलंबित डीपीओ स्थापना ने बताया कि जवाब संतोषजनक प्रतीत नहीं था लगातार राजनीतिक एवं सांप्रदायिक पोस्ट फेसबुक पर कर रहे थे बक्सर, हमारे संवाददाता। सोशल मीडिया पर स्थानीय सांसद सुधाकर सिंह के खिलाफ विशिष्ट शिक्षक को लिखना महंगा पड़ा है। उन्हें निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ आरोप पत्र के गठन का आदेश जारी किया गया है। यह कार्रवाई डीपीओ (स्थापना) विष्णुकांत राय ने की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौसा प्रखंड स्थित प्लस टू विद्यालय सिकरौल (जलीलपुर) के शिक्षक रामाकांत सिंह लगातार स्थानीय सांसद सुधाकर सिंह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते थे। साथ ही राजनीतिक एवं सांप्रदायिक पोस्ट फेसबुक पर कर रहे थे। संज्ञान में आने के बाद उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई। विशिष्ट शिक्षक रामाकांत सिंह ने अपने जवाब में दिया था कि मोबाइल व सोशल मीडिय...