सिद्धार्थ, जून 2 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज क्षेत्र में रविवार को सोशल मीडिया पर एक युवक का विवादित टिप्पणी करने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल 58 सेकंड के वीडियो में युवक विवादित टिप्पणी करता दिखा। इसी वीडियो में गाजियाबाद में बकरीद के मौके पर एक युवक की हत्या से संबंधित वाले मामले को जोड़कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। इसके बाद युवक की पहचान में लोग जुट गए।पता चला कि विवादित टिप्पणी करने वाला युवक डुमरियागंज थाना क्षेत्र के तिलगड़िया गांव का निवासी है। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी य...