गोंडा, मार्च 9 -- गोण्डा। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। युवती के चाचा के मुताबिक उसकी भतीजी जिसकी शादी तय हो चुकी है। उसकी फोटो आरोपी युवक इंस्टाग्राम आईडी से इधर-उधर भेज रहा है। जहां उसकी शादी तय है वहां मैसेज करके होने वाले दामाद को धमकी दी। कहा कि शादी तोड़ दो वरना जान से जाओगे। इसकी वजह से भतीजी की शादी टूटने के कगार पर है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.