हापुड़, अप्रैल 27 -- सिंभावली, संवाददाता। क्षेत्र के हरोड़ा रोड़ निवासी एक युवक के खाते से साइबर ठगों ने सोशल मीडिया एप पर लिंक भेजकर खाते से एक लाख 40 हजार रुपये की नकदी उडा दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित शिव कुमार ने बताया कि पिछले दिनों शाम के समय वह अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी उसके फोन के सोशल मीडिया पर एक लिंक आया। उसको देखकर उसने उस लिंक को खोल लिया। लिंक खोलने के बाद उसके खाते से अलग अलग समय में कुल एक लाख 40 हजार रुपये ठगों ने उड़ा दिए। यह भी पढ़ें- बेटी की शादी के लिए जमा रकम साइबर ठगों ने उड़ाई इसकी जानकारी पर वह दंग रह गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- धोख...