पीलीभीत, मई 2 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बालपुर पट्टी निवासी रोहित कुमार ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि गांव के ही वीरेंद्र की पत्नी सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट करती है। वीरेंद्र ने उससे मोबाइल पर लाइक करने को कहा। इस पर उसने अपने पास छोटा मोबाइल होने की बात कह दी। इससे नाराज होकर एक मई 2026 को दोपहर करीब साढ़े 11 बजे वीरेंद्र और हरिओम उससे भिड़ गए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए रोहित पर हमला कर दिया और उसे जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से मारपीट की। जिससे रोहित के सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...