सोशल मीडिया पर राज्य मंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी
पीलीभीत, जून 6 -- पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई। अमरिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ग्राम दियोरनिया निवासी आशिक खान पुत्र रहमत खान उर्फ नन्हें खान बताया। आरोपी ने अपनी फेसबुक आईडी से राज्य मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें संजय सिंह गंगवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर उसका शांति भंग की आशंका में चालान किया गया।। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.