भागलपुर, मई 25 -- सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर थाना परिसर में रविवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में इंस्पेक्टर महेश कुमार सिंह, जीआरपी थानाध्यक्ष कुंवर प्रसाद यादव एवं थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा मौजूद रहे। बैठक में 28 मई को विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में होने वाली नमाज के समय की जानकारी ली गई। साथ ही कुर्बानी के बाद अवशेषों के उचित प्रबंधन पर विशेष निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा तथा सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। यह भी पढ़ें- सरकार से तय गाइड लाइन पर ही दें जानवर की कुर्बानी यह भी पढ़ें- बकरीद पर शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील यह भी पढ़ें- बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, सौहार्द बनाए रखने की अपील

हि...