मेरठ, अप्रैल 9 -- युवक को सोशल मीडिया पर अंटी में पिस्टल लगा फोटो प्रसारित हो रहा है। युवक तहसील क्षेत्र के गांव फरीद नगर का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने इससे अनभिज्ञता जतायी है। हालांकि हिन्दुस्तान उक्त फोटो की पुष्टि नहीं करता है। एक युवक अंटी में पिस्टल लगाकर फोटो सेशन कर रहा है। युवक को अंटी में पिस्टल लगा फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। युवक तहसील क्षेत्र के गांव फरीद नगर का बताया जा रहा है। युवक का वीडियो दिनभर प्रसारित होता रहा। हालांकि पुलिस इससे अनभिज्ञता जता रही है। क्षेत्राधिकार पंकज लवानिया ने बताया कि ऐसा कोई फोटो प्रसारित होने का मामला संज्ञान में नहीं है। दिखवाकर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...