गिरडीह, जून 5 -- बगोदर। बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह को राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग सोशल मीडिया पर जोर पकड़ने लगी है। फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स पर चल रहे अभियान में उन्हें जनता का सच्चा सिपाही, संघर्षशील और लोकप्रिय नेता बताया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें गिरिडीह की जनता का भरोसेमंद नेता, गरीब, मजदूर, किसान और वंचितों की आवाज करार दे रहे हैं। पोस्ट में लिखा जा रहा है कि विनोद सिंह सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के सच्चे योद्धा हैं। स्वच्छ छवि और सादगीपूर्ण जीवन के कारण वे जनसंघर्ष के प्रतीक बन चुके हैं। यह भी पढ़ें- न दिल्ली गया, न प्रदेश दफ्तर, न बड़े नेता से मिला; राज्यसभा टिकट मिलने पर भावुक हुए रजनीश अग्रवाल बता दें विनोद कुमार सिंह बगोदर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके है...