सोशल मीडिया पर महिला को धमकाया,रिपोर्ट
पीलीभीत, मई 9 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से बरेली जनपद के सुरेश शर्मा नगर निवासी आशीष प्रजापति पुत्र मोहन प्रजापति से बातचीत शुरू हुई थी। कुछ समय बाद आशीष उससे जबरन बात करने का प्रयास करने लगा। जिस पर उसने बात करने से मना कर दिया। इस पर आरोपी ने उसको धमकाना शुरू कर दिया। आठ मई को आशीष उसके घर पर आया और उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.