हिन्दुस्तान टीम, नवम्बर 4 -- बड़ौत/बागपत, हिटी। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती का मामला विवाद और मारपीट तक पहुंच गया। इंस्टाग्राम पर बातचीत के बाद दो बच्चों के पिता और एक युवती के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता चला गया। आरोप है कि युवती ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर व्यक्ति को मिलने के बहाने बुलाया और बड़ौली गांव के पास उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। बड़ौत की आवास विकास कॉलोनी निवासी दो बच्चों के पिता की इंस्टाग्राम से बागपत के अहेड़ा मार्ग निवासी एक युवती से पहचान हुई थी। युवती सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर है। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती के जन्मदिन पर व्यक्ति ने ऑनलाइन उपहार के रूप में चार हजार रुपये भेजे थे।...