देवघर, जून 22 -- सारठ,प्रतिनिधि। आगामी 26 जून को होने वाले मुहर्रम त्योहार को लेकर रविवार को सारठ थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कर रहे सीओ कृष्ण चन्द्र सिंह मुंडा ने मौजूद लोगों से क्षेत्र में निकलने वाले तजिया व जुलूस के बारे में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- मुहर्रम जुलूस में डीजे का प्रयोग पूरी तरह रहेगा प्रतिबंधितजुलूस की रूपरेखा तय करना साथ ही जुलूस के लिए पूर्व में बने लाइसेंस के बारे में चर्चा करते हुए लाइंसेस धारियों से जुलूस की रूप रेखा तय किया गया। वहीं सारठ कचुवाबांक, कपसा, पिंडारी, लकरा, मोहलीडीह, मधुसिंहा , बगडबरा आदि गांवों से निकलने वाले जुलूस के लिए निर्धारित समय सीमा व रूट के अनुसार ही तजिया व जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- जुलूस में डीजे बजाने पर रहेगी पाबंदीपुलिस प्रशासन की सख्ती...