पलामू, मई 26 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कार्ययोजना बनाई। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं आपसी समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखे अधिकारी : डीसीबैठक की मुख्य बातें उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया सबसे संवेदनशील माध्यम बन चुका है। फेक न्यूज, भ्रामक पोस्ट एवं आपत्तिजनक वीडियो तेजी से प्रसारित होते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर सतत एवं पैनी नजर रखने और किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर त्वरित कार्...