हरिद्वार, मई 17 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षाओं और परिणामों को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक सूचनाओं से अभ्यर्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि फेसबुक, वाट्सऐप सहित अन्य माध्यमों पर गलत जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं, जिससे अभ्यर्थियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और आयोग की छवि भी प्रभावित हो रही है। आयोग के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि आयोग की ओर से आयोजित परीक्षाओं, परीक्षा परिणामों और भर्ती विज्ञापनों से संबंधित केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाएं ही प्रमाणिक मानी जाएंगी। यह भी पढ़ें- UPPSC PCS 2026: सीएम फेलोशिप नियमों के फेर में अटकी यूपी पीसीएस और RO/ARO भर्ती, कब जारी होगा विज्ञापन? सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों के ...