हजारीबाग, मई 4 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। हजारीबाग नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा के खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक और साम्प्रदायिक पोस्ट को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में महापौर ने कड़ा रुख अपनाते हुए साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। महापौर अरविंद कुमार राणा ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। विशेष रूप से एक पोस्ट में वार्ड संख्या 16 में कथित रूप से स्लॉटर हाउस को दोबारा शुरू कराने के लिए 5 करोड़ की राशि स्वीकृत कराने का आरोप लगाया गया, जिसे उन्होंने पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के पोस्ट न केवल उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास हैं, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने की साजिश भी हो सकते हैं। ...