रांची, मार्च 2 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना परिसर में सोमवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में होली पर्व एवं ईद उल फितर के दौरान शान्ति व्यवस्था कायम रखने को लेकर सभी समुदाय के लोगों से विशेष रूप से चर्चा किया गया। शांति समिति की बैठक में सभी समुदाय के लोग मौजूद थे। होली पर्व को लेकर शान्ति समिति की बैठक में आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व एवं ईद उल फितर मनाने को कहा गया। इस दौरान सभी से अपील किया गया कि त्योहार को लेकर एक दूसरे में भाईचारे का माहौल बनाये रखें। बैठक में कहा गया कि असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखा जाएगा एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी शेयर करने एवं असमाजिक भड़काऊ गाने बजाने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई किया जायेगा। शांति समिति की बैठक में मौके पर प्रमुख विक्टोरिया देवी, बीड...