हजारीबाग, मार्च 12 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि आगामी रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को टाटीझरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीपीओ विष्णुगढ़ बैजनाथ प्रसाद की अध्यक्षता एवं थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार के संचालन में हुई। इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रामनवमी जुलूस में डीजे बजाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा और केवल पारंपरिक वाद्य यंत्रों के उपयोग की ही अनुमति दी जाएगी। विभिन्न गांवों से पहुंचे रामनवमी अखाड़ा समिति के सदस्यों से उनके कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए प्रशासन ने निर्देश दिया कि जुलूस के सुचारू संचालन के लिए समितियों को अपने अध्यक्ष और सचिव के नाम तय करने होंगे। ...