औरैया, मार्च 14 -- अछल्दा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री की फेसबुक व इंस्टाग्राम के माध्यम से युवक से बातचीत होती थी। नौ मार्च को दोपहर करीब 12 बजे उसकी पुत्री घर से अछल्दा आई थी, जहां से आरोपी उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.