सहरसा, सितम्बर 23 -- सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। सोशल मीडिया पर बाईट देने पर एक प्रखंड शिक्षक पर गाज गिरी है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने पंचायत समिति, -सह-सदस्य सचिव, प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई. सिमरी बख्तियारपुर को कार्रवाई की अनुशंसा की है। मामला जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के तटबंध के अंदर स्थित उत्कमित मध्य विद्यालय दह के प्रखंड शिक्षक का है। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर बाईट देने वाले प्रखंड शिक्षक पर गिरी गाजकार्रवाई की अनुशंसा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना ने प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई. सिमरी बख्तियारपुर को कार्रवाई के लिए भेजे पत्र में कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल विडियों में उत्कमित मध्य विद्यालय दह, अंचल सिमरी बख्तियारपुर के शिक्षक मनोज कुमार टुडू द्वारा मीडिया बाईट दिया गया, जो कि विभागीय नियम के प्रतिकूल है। विभ...