गोरखपुर, मार्च 2 -- गोलाबाजार, हिंदुस्तान संवाद। शादीशुदा महिला की अश्लील फोटो फेसबुक और इंस्ट्राग्राम पर डाल कर ब्लैक मेल करने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर गोला पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सिकरीगंज इलाके की रहने वाली महिला ने गोला पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसकी शादी 2018 में गोला थाना के केशवापार चाड़ी निवासी रवि से तय हुई थी। शादी से पहले उसकी गलत आदतों की जानकारी हो गई और शादी वहां नहीं हुई। परिवार ने मेरी शादी दूसरी जगह कर दी। अब रवि मेरा फोटो फेसबुक और इंस्ट्राग्राम पर डाल कर बदनाम कर रहा है। जिससे अब मेरे तलाक तक की नौबत आ गई है। गोला पुलिस ने इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 के तहत धारा 66 डी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.