नोएडा, अप्रैल 14 -- नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे श्रमिकों का आंदोलन हिंसक होने के बीच नोएडा डीएम मेधा रूपम की तरफ से मंगलवार सुबह एक प्रेस रिलीज जारी कर सोशल मीडिया फैल रही अफवाहों से अवगत कराया गया। इसमें कहा गया है कि कई सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर यह मनगढ़ंत एवं झूठा समाचार प्रचारित किया जा रहा है कि श्रमिकों का न्यूनतम वेतन Rs.20000 प्रति माह निर्धारित कर दिया गया है, जिसका अनुपालन नियोक्ता संगठनों द्वारा नहीं किया जा रहा है। बयान के मुताबिक, वस्तुस्थिति यह है कि भारत सरकार द्वारा नए लेबर कोड के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम "फ्लोर वेज" निर्धारित करने की प्रक्रिया प्रगति पर है। इस पहल का उद्देश्य देशभर के श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की एक समान आधार रेखा सुनिश्चित करना है, जिससे सभी राज्यों में श्रमिकों को न्यायसंगत एवं उचि...