मुंगेर, मार्च 13 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। होली के जश्न में कानून को ठेंगा दिखाना और अवैध हथियारों का प्रदर्शन करना दो सगे भाइयों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई मुंगेर पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के लालदरवाजा मोहल्ले में देर रात छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही दोनों आरोपी भाई अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद को जैसे ही होली के दिन हुई फायरिंग का वीडियो हाथ लगा, उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद के नेतृत्व में कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी और उनकी टीम ने लालदरवाजा स्थित कुंदन सहनी और चंदन सहनी (पिता- स्व. रामचंद्र सहनी) के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.