पटना, मार्च 22 -- Rohini Acharya News: राजनीति से सन्यास और परिवार से नाता तोड़ चुकी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने कहा है कि सोशल मीडिया , फेसबुक - इंस्टाग्राम के प्लेटफार्मस पर मेरे नाम से कई फर्जी अकाउंटस सक्रिय हैं । इन अकाउंट्स को कुछ असामाजिक - शरारती तत्वों के द्वारा चलाया चलाया जा रहा और उन पर निरंतर अमर्यादित , तथ्यविहीन , फर्जी कंटेंट्स डाले जा रहे हैं। फर्जी एकाउंट्स चलाने वालों और जिनके इशारे पर ऐसे एकाउंट्स चलाए जा रहे हैं उनकी पहचान भी हो चुकी है और मैंने बिहार पुलिस के साइबर सेल में भी इस संदर्भ में अपनी शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस के अधिकारियों के द्वारा मुझे उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन मिला है। रोहिणी आचार्या ने एक्स पर लिखा, 'सोशल मीडिया , फेसबुक - इंस्टाग्राम , के प्लेटफार्मस पर मेरे नाम से कई...