बुलंदशहर, मार्च 23 -- अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव ककरई में सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर दो पक्ष के लोग भिड गए। मारपीट में कुछ लोगों को मामूली चोटे आई। मारपीट के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर चालान किया है। हालांकि मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। एक पक्ष का आरोप है कि गांव निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट कर दी। जिसके बाद गांव के दूसरे पक्ष के लोगों में रोष फैल गया। इसके बाद मारपीट हुई गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही चौकी पुलिस गांव में पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझाया। पुलिस और ग्राम प्रधान की सूझबूझ से गांव में शांति कायम रही। चौकी प्रभारी विशाल चौधरी ने बताया पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से दानिश पुत्र ...