औरैया, फरवरी 20 -- औरैया, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सोशल मीडिया पर पेपर लीक की अफवाह फैलाकर छात्रों से रुपये ठगने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इंस्टाग्राम पर हिंदी का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा करने वाली आईडी के खिलाफ कोतवाली औरैया में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया कि इंस्टाग्राम पर 'पंडित फ्राम औरैया' नामक आईडी से भ्रामक पोस्ट डाली गई थी, जिसमें हिंदी का पेपर दिलाने के नाम पर छात्रों से रुपये मांगे जा रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही विभाग ने तत्काल जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी। डीआईओएस ने स्पष्ट किया कि जिले में कहीं भी प्रश्नपत्र लीक होने की कोई घटना सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट पूरी तरह फर्जी है और परीक्षार्थियों को गुमराह कर...