मेरठ, अप्रैल 11 -- मवाना नगर के पूर्व चेयरमैन नबीहसन रजा के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने थाना मवाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी नबीहसन रजा पुत्र मोहम्मद अययूब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम और पहचान का दुरुपयोग करते हुए फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली है। उक्त आईडी के माध्यम से आरोपी उनके परिचितों और मिलने-जुलने वालों से पैसे की मांग कर रहा है।पीड़ित का कहना है कि वह एक कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं और उनका इस प्रकार की किसी गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में उनके नाम से कोई भी गलत कार्य किया जाता है तो उसकी जिम्मेदारी ...