हजारीबाग, मार्च 19 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। थाना परिसर में गुरुवार को रामनवमी एवं ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ अजीत कुमार विमल और संचालन थानाप्रभारी पंकज सिंदुरिया ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख रेणु देवी, बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी, उपप्रमुख सुरजी देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष भगीरथ प्रसाद, समाजसेवी दर्शन सोनी, समाजसेवी रामचंद्र चौधरी शामिल थे। बैठक में एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने शांति समिति, अखाड़ा समिति के सदस्यों और उपस्थित लोगों को ईद और रामनवमी त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार को सरकारी गाइडलाइंस के तहत मनायें। वरीयअधिकारियों के आदेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.