सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार
मधुबनी, जून 7 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करना एक युवक को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम पर पिस्टल लहराते हुए फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद भैरवस्थान थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस को अब तक वायरल वीडियो में दिख रहा आर्म्स (हथियार) बरामद करने में सफलता नहीं मिली है। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोशल साइट पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वह खुलेआम पिस्टल लहराता हुआ दिख रहा था।
पुलिस की कार्रवाई मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और स्थानीय स्तर पर जांच पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान सुनिश्चित की गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.