कटिहार, मार्च 6 -- डंडखोरा संवाद सूत्र सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवक को गिरफ्तार कर लिया। वही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वह खुलेआम पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि टीम गठित कर पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की और युवक की पहचान कर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट के आधार पर जिसमें दो युवक द्वारा पिस्टल लहराता हुआ वीडियो वायरल हुआ था जिसकी जांच की गई। जांच में वायरल वीडियो में पिस्टल लगता हुआ युवक को एक देशी पिस्तौल दो महंगी मोबाइल के साथ दोनों युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ...