मुजफ्फर नगर, मई 23 -- मुजफ्फरनगर अंबा विहार स्थित मदीना गार्डन में जमीयत उलमा-ए-हिंद जिला मुजफ्फरनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष मौलाना मुकर्रम अली क़ासमी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी ईद-उल-अजहा को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए गए।मौलाना मुकर्रम अली ने अपील की कि ईद-उल-अजहा पर कानून के दायरे में रहकर ही कुरबानी करें। किसी भी स्थिति में कुरबानी की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न करें, ताकि माहौल खराब न हो। इसके साथ ही, संगठन के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग का बैठक में सर्वसम्मति से समर्थन किया गया।बैठक में संगठन विस्तार, जनगणना के प्रति जागरूकता, नशामुक्ति और सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग इस दौरान मौलाना अहमद, मुफ्ती ...